
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति एवं गोग्स ग्वालियर द्वारा राष्ट्रीय स्तर के कैंसर विशेषज्ञ डॉ.
बी आर श्रीवास्तव को कैंसर विजेता सम्मान से शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।जीआर मेडिकल कॉलेज की पूर्व डीन डॉ. शैला सप्रे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता गोग्स प्रेसिडेंट डॉ रीता मिश्रा, डॉक्टर वीणा प्रधान, सकल ब्राह्मण महासमिति की महिला कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि दीपक त्रिपाठी थीं। अध्यक्षता सकल ब्राह्मण महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जयवीर भारद्वाज एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा ने किया।
अतिथियों का स्वागत हेमेश दंडोतिया, योगेंद्र अनीता दीक्षित, डॉ. मुन्ना लाल शर्मा, ब्रह्म दत्त शास्त्री, एसके पचौरी, अवधेश शर्मा आदि ने किया।
