करोड़ों खर्च फिर भी सड़कें बदहाल! बारिश ने खोल दी भोपाल की पोल

भोपाल। तेज बारिश के बाद शहर की कई सड़कों की हालत खराब हो गई है। प्रमुख सड़कों से लेकर अंदरूनी इलाकों तक जगह-जगह गड्ढे, उखड़ा हुआ डामर और जलभराव नजर आ रहा है। बारिश के बाद सड़कों की बदहाली से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

होशंगाबाद रोड, रायसेन रोड, अवधपुरी, अयोध्या बायपास, रातीबड़, एमपी नगर और लिंक रोड नंबर-2 समेत कई इलाकों में सड़कें जर्जर हो गई हैं। कई जगह गड्ढे इतने बड़े हैं कि वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ रहा है।

करीब 154 करोड़ रुपए की लागत से बने डॉ. अंबेडकर फ्लाईओवर पर भी बारिश के बाद कई जगह डामर उखड़ गया है और सड़क से सरिए बाहर दिखाई दे रहे हैं। वहीं एमपी नगर में मेट्रो स्टेशन के नीचे करीब 50 मीटर सड़क खराब हालत में है।

सुभाषनगर ब्रिज के पास हाल ही में डाली गई मुर्रम भी बारिश में बह गई, जिससे सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। पुराने शहर के अशोका गार्डन, निशातपुरा, शबरी नगर, करोंद और वसुंधरा कॉलोनी समेत कई इलाकों में भी सड़कों की हालत खराब है।

वहीं कोलार के दानिशकुंज, बंजारी, कान्हाकुंज, रोहित नगर और बावड़ियाकलां में भी जगह-जगह सड़कें जर्जर नजर आ रही हैं। ऐसे में सवाल है कि बारिश के बाद हर साल सामने आने वाली सड़कों की इस समस्या का स्थायी समाधान कब होगा।

Next Post

83.97 लाख रुपये से अधिक की नशीली सामग्री

Tue Aug 11 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए गए पांच दिवसीय प्रदेशव्यापी अभियान में 83.97 लाख रुपये से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थ और वाहन जब्त किए हैं। पुलिस ने विभिन्न जिलों में कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। मंदसौर पुलिस ने […]

You May Like