बोरे में नकली नोट लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता

जबलपुर: हाल ही में शहपुरा ओवर ब्रिज का हिस्सा गिरने की घटना को लेकर आक्रोशित मध्य भारत मोर्चा के सदस्य काले बोरे में नकली नोट भरकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। मोर्चा अध्यक्ष सौरभ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से यह प्रदर्शन करते हुए ठेकेदार के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों पर भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की। मोर्चा अध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने वाले अधिकारी भी उतने ही जिम्मेदार हैं जितना ठेकेदार।

उन्होंने सवाल उठाया कि राजमार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है, ऐसे में यदि कोई जनहानि होती तो उसका जिम्मेदार कौन होता। कार्यकर्ताओं ने संयुक्त कलेक्टर को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध संवैधानिक कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सौरभ यादव, दिलीप विश्वकर्मा, निहाल यादव, सोनू साहू, आकाश, राजा बाबा, जानू शर्मा, बल्लू पटेल, निक्की विश्वकर्मा, शोभित राजपूत, डी.के. और सुमित सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

तेज आवाज में बज रहा डीजे किया जब्त

Tue Feb 24 , 2026
आष्टा। इन दिनों बोर्ड परीक्षाओं के चलते प्रतिबंध होने के बावजूद तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस ने डीजे संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए डीजे जब्त किया गया. गौरतलब है कि वार्षिक परीक्षाओं के मद्दनेजर प्रशासन द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. इसके […]

You May Like