शाहरुख खान ने जन्मदिन पर रिलीज किया फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’

मुंबई, 02 नवंबर (वार्ता)बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रशंसकों को खास तोहफा देते हुए अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज किया है। रोमांस, एक्शन और रोमांच से भरपूर इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को आकर्षित करती नजर आ रही है।
गाने की खासियत बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह और अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार एड शीरन का अनूठा संगीत सहयोग है। अरिजीत की सुरीली आवाज, एड शीरन के अंग्रेजी रैप और मधुबंती बागची की गायकी ने इसे खास अंदाज दिया है।

म्यूजिक वीडियो की शुरुआत शाहरुख खान के दमदार संवाद, ”मैं कातिल नहीं, आशिक हूं, और निशाना मेरी माशूका, और वो आशिक ही क्या जो दिल चीर न दे” से होती है। इसके बाद रोमांटिक दृश्यों, डांस और एक्शन के जरिए फिल्म की दुनिया की झलक पेश की गई है। सचिन-जिगर के संगीत, कुमार के लिखे बोल और पीयूष-शाजिया की कोरियोग्राफी से सजे इस गाने में एड शीरन का अंग्रेजी रैप भी शामिल है। वीडियो का समापन शाहरुख खान के एक और दमदार संवाद, ”इस बार दिल में आग लगी है, अब दुनिया जलाए बिना मानेगा नहीं” से होता है।

.....

Next Post

गुना के जंगलों में पहुंचा कूनो का चीता

Mon Nov 2 , 2026
गुना: श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से निकलकर एक चीता गुना जिले के जंगलों में पहुंच गया है।पिछले दो दिनों से चीते की मूवमेंट गुना के जंगलों में दर्ज की जा रही है। कूनो नेशनल पार्क से इस इलाके की दूरी करीब 150 किलोमीटर है।चीते की मौजूदगी की पुष्टि होने […]

You May Like