विजय शंकर, केएस भारत और मोहम्मद आमिर ने एपीएल के लिए कराया पंजीकरण

लंदन, 02 नवंबर (वार्ता) भारतीय क्रिकेटर विजय शंकर, केएस भरत और इंग्लैंड में रह रहे पाकिस्तान के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने दुबई में मंगलवार को आयोजित होने वाले अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (एपीएल) के ड्राफ्ट के लिए पंजीकरण कराया है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 34 वर्षीय आमिर अब इंग्लैंड में रहते हैं और उन्होंने ब्रिटिश नागरिकता ले ली है। हालांकि, ड्राफ्ट रजिस्टर में उन्हें इंग्लैंड में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिक के रूप में दिखाया गया है। उन्हें ‘प्लैटिनम’ कैटेगरी में रखा गया है।

भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विजय शंकर और केएस भरत ने भी इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल सहित क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। उम्मीद है कि आमिर इंग्लैंड से आगामी आईपीएल नीलामी के लिए भी रजिस्ट्रेशन कराएंगे। ऐसा पहले भी हो चुका है। पाकिस्तानी नागरिकों पर प्रतिबंध होने के बावजूद, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजहर महमूद ने 2012 से 2015 के बीच ब्रिटिश पासपोर्ट के जरिए आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला था।

गोवा में 16 दिसंबर को होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मिनी-नीलामी में पता चलेगा कि कोई फ्रेंचाइजी आमिर में दिलचस्पी दिखाती है या नहीं। 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके आमिर ने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी मैच जून 2024 में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान फ्लोरिडा के लॉडरहिल में आयरलैंड के खिलाफ खेला था।

.....

Next Post

खाना खाते समय अचानक बेहोश होकर गिरीं बुजुर्ग महिला, मौत

Mon Nov 2 , 2026
जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत सहजपुर में खाना खाते समय अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिरीं एक बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सहजपुर निवासी रवि कुमार कुशवाहा (45) ने बताया कि उनकी वृद्ध माँ केशर बाई उनके सबसे छोटे भाई मनोज […]

You May Like