बाका नागनपुर मे भारी बारिश के दौरान दीवार गिरने से मजदूर के तीन बच्चे घायल

छिंदवाड़ा/चौरई. ग्राम बाका नागनपुर में दीवार गिरने से तीन मजदूर के बच्चे घायल हो गये तेज बारिश के दौरान दीवार गिर गई. जिसके नीचे तीनों दब गए. कुछ देर बाद जेसीबी चालक ने गिरी दीवार का मलबा हटा कर तीनों बच्चों को निकाला. उक्त बात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने तीनों घायल बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है एवं तीनो खतरे से बाहर है. इस हादसे में घायब तीनों बच्चे एक परिवार के बताए जा रहे है. बता दे कि नैतिक पिता रामलखन उइके जाति नागारची 15 वर्ष , समर पिता रामलखन उइके नागारची 11 वर्ष , अमर पिता रामलखन उइके जाति नागारची 7 वर्ष 15 सितंबर को सुबह 3 बजे बारिश के कारण दीवार गिरने से दब गए थे जिनको छिंदवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया गया. शासन प्रशासन को पंचायत स्तर पर इस प्रकार रह रहे गरीब लोग जिनके मकान झोपड़पट्टी जैसे है उनको चिन्हित कर लोगों को रहने के लिए कुछ अस्थाई व्यवस्थाएं बनाना चाहिए क्योंकि इस समय भारी बारिश हो रही है जिसके चलते झोपड़पट्टीनुमा मकान भारी बारिश में भर भर कर गिर जाते हैं जिससे रहने वाले परिवार के लोगों के बीच घटना घटित होने की संभावना बनी रहती है. पंचायत की भी जवाबदारी होती है कि मुख्यमंत्री आवास योजना में सबसे पहले उन लोगों का मकान बनाना चाहिए जिन लोगों को तत्काल घर की आवश्यकता है पंचायत को इस प्रकार के परिवार को घर दिलाने में गंभीरता दिखाना चाहिए जिससे कि भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी घटना घटित ना हो।

Next Post

सत्ता के सुर बदले तो मेला बाबा गंगाराम से छीना,अब धरने पर बैठे

Tue Sep 16 , 2025
खंडवा। नवचंडी मंदिर के मेले की जमीन 40 साल से विवादों के चक्रव्यूह में फंसी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जमीन का अधिग्रहण कर नगर निगम को आधिपत्य सौंप दिया था। 36 साल से बाबा गंगाराम मेला लगा रहे थे। सत्ता के सुर बदलने के बाद नगर निगम ने […]

You May Like