पुलिस जवान की हार्ट अटैक से मौत

जबलपुर। संजीवनी नगर थाने में पदस्थ पुलिस जवान की शनिवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गोटेगांव नरसिंहपुर निवासी प्रभात मुडिय़ा मप्र पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ थे। दो माह पहले शहपुरा थाने से उनका ट्रांसफर संजीवनी नगर थाने में किया गया था। दो साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी जिसके बाद से वह तनाव में थे। एक माह से उनकी तबियत खराब चल रही थी जिसके चलते वह अवकाश पर थे और अपने गृह निवास में रहकर इलाज करवा रहे थे। शनिवार सुबह हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। पुलिस जवान की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है तो पुलिस महकमें में शोक की लहर है।

Next Post

दो साल से बिक रहा था परासिया क्षेत्र में जहरीला सिरप, रंगनाथन से दिन भर पूछताछ

Sat Oct 11 , 2025
छिंदवाड़ा। परासिया क्षेत्र में दो वर्षों से प्रतिबंधित दवाएं खुलेआम बिक रही थीं, लेकिन न स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की और न औषधि नियंत्रण अमले ने जांच की जहमत उठाई। बच्चों की मौतों के बाद जब हड़कंप मचा, तभी प्रशासन की नींद टूटी। सूत्रों के अनुसार, बीते दो वर्षों […]

You May Like