अवैध गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग ने बिना वैध पास का डंपर किया जब्त

सिंगरौली : जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में आज खनिज विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।जानकारी के अनुसार अशोक मिश्रा द्वारा जांच के दौरान डंपर वाहन क्रमांक एमपी 66 जेडडी 0758 को बिना वैध अभिवहन पास के गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जांच में वाहन चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डंपर को जब्त कर लिया। जप्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से म.प्र. पुलिस के चितरंगी थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग द्वारा वाहन के खिलाफ खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभागीय अधिकारियों ने नियमों का पालन करने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि अवैध परिवहन पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी

Next Post

सफाई कर्मियों को वितरित किए गए मास्क

Sat May 30 , 2026
सिंगरौली: स्वच्छता अभियान 2025-26 के अंतर्गत समृद्धि सोशल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मास्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों को मास्क वितरित किए गए तथा उन्हें स्वच्छता के साथ-साथ व्यक्तिगत सुरक्षा […]

You May Like