सिंगरौली: रीवा डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बॉयज अंडर-13 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सिंगरौली जिले की टीम का चयन 1 मार्च (रविवार) को दोपहर 1:00 बजे से निगाही स्टेडियम में किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए सह सचिव पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनकी जन्मतिथि 01/09/2012 से 31/08/2015 के बीच है।
इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर चयन समिति को सूचित करना होगा। साथ ही जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति व एक छायाप्रति, सिंगरौली निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की मूल प्रति व छायाप्रति तथा पिछले तीन वर्षों की अंकसूची लाना अनिवार्य रहेगा। आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
Next Post
ट्रेनी आईपीएस लेखराज मीणा बने ओरछा रोड थाना के प्रभारी
Thu Feb 26 , 2026
छतरपुर: जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रशिक्षु (ट्रेनी) आईपीएस अधिकारी लेखराज मीणा को ओरछा रोड थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। इससे पहले इस थाने की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक दीपक यादव संभाल […]

You May Like
-
5 months ago
ऑनलाइन जॉब ऑफर के नाम पर युवती से 1.13 लाख ठगी
-
1 year ago
तीन शराब तस्कर पकड़ाए