ठाणे में ट्रक के स्कूटर को टक्कर मारने से तीन लोगों की मौत

ठाणे, (वार्ता) महाराष्ट्र के ठाणे में मुंब्रा बाईपास रोड पर सोमवार को एक कंटेनर ट्रक के स्कूटर को टक्कर मार देने से तीन युवकों की मौत हो गई।

पुलिस ने यह जानकारी दी है।

यह हादसा आज दोपहर करीब 3:00 बजे गाँवदेवी मंदिर के पास हुआ। जब शिलफाटा की ओर जा रहे ट्रक ने एक स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी जिससे स्कूटर पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल पहुँचने पर मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों की पहचान हसन अकरम शेख (19), मोहिनुद्दीन मोहम्मद खुशीशेख (19) और अफ़ज़ल सकुर शेख (22) के रूप में हुई है, जो सभी मुंब्रा के गाँवदेवी इलाके के निवासी थे।

पुलिस और दमकल कर्मियों के साथ-साथ ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) की एक टीम घटनास्थल पर पहुँची।

मुंब्रा पुलिस ने अज्ञात कंटेनर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो दुर्घटना के बाद फरार हो गया। चालक को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 23 सितम्बर 2025

Tue Sep 23 , 2025
पंचांग 23 सितम्बर 2025:- रा.मि. 01 संवत् 2082 आश्विन शुक्ल द्वितीया भौमवासरे रात 2/48, हस्त नक्षत्रे दिन 1/14 ब्रह्म योगे रात 9/1, बालव करणे सू.उ. 6/0, सू.अ. 6/0, चन्द्रचार कन्या रात 2/20 से तुला, पर्व- चन्द्रदर्शन, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5. ——————————————————– आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी […]

You May Like