तेजा सज्जा के जन्मदिन पर ‘जॉम्बी रेड्डी नेक्स्ट लेवल’ का ऐलान, उपेंद्र और शनाया कपूर भी आएंगे नजर

मुंबई, 23 अगस्त (वार्ता) सुपरस्टार तेजा सज्जा के जन्मदिन के अवसर पर पीपल मीडिया फैक्ट्री ने लोकप्रिय फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी’ के सीक्वल ‘जॉम्बी रेड्डी नेक्स्ट लेवल’ का आधिकारिक ऐलान किया है। फिल्म में पहले से बड़े स्तर पर एक्शन, रोमांच और जॉम्बी मेहेम देखने को मिलेगा। फिल्म की घोषणा के साथ जारी झलक में तेजा सज्जा हजारों जॉम्बीज की बढ़ती भीड़ के सामने अकेले खड़े दिखाई देते हैं। यह दृश्य फिल्म के विशाल पैमाने और हाई-ऑक्टेन एक्शन की झलक पेश करता है।

‘जॉम्बी रेड्डी नेक्स्ट लेवल’ में रियल स्टार उपेंद्र महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे, जबकि शनाया कपूर इस फिल्म के जरिए साउथ इंडियन सिनेमा में डेब्यू करेंगी। फिल्म का निर्देशन सुपर्ण एस. वर्मा कर रहे हैं। इसे प्रशांत वर्मा ने क्रिएट किया है, जो मूल फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी’ के रचनाकार भी हैं।
फिल्म की पटकथा हुसैन दलाल, प्रशांत वर्मा और सुपर्ण एस. वर्मा ने लिखी है। संगीत गौरा हरी का है। टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। ‘जॉम्बी रेड्डी नेक्स्ट लेवल’ हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम, नेपाली और जापानी समेत सात भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज होगी।

तेजा सज्जा ने कहा कि ‘जॉम्बी रेड्डी’ उनके लिए बेहद खास फिल्म रही है और दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया ने उन्हें इस दुनिया को और बड़े स्तर पर आगे बढ़ाने का आत्मविश्वास दिया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर इस फ्रेंचाइजी में वापसी उनके लिए सबसे खास तोहफों में से एक है। निर्देशक सुपर्ण एस. वर्मा ने कहा कि इस फिल्म के जरिए वह दर्शकों को ऐसा सिनेमाई अनुभव देना चाहते हैं, जो पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक और भव्य हो। वहीं निर्माता टीजी विश्व प्रसाद ने कहा कि सात भाषाओं में रिलीज फिल्म की वैश्विक अपील को दर्शाती है और इसका उद्देश्य भारतीय कमर्शियल सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाना है। ‘जॉम्बी रेड्डी नेक्स्ट लेवल’ में तेजा सज्जा के सामने जॉम्बीज की पूरी फौज होगी और फिल्म को बड़े सिनेमाई स्पेक्टेकल के रूप में पेश करने की तैयारी है।

.....

Next Post

दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने मंत्री ने बाँटे सहायक उपकरण

Sun Aug 23 , 2026
ग्वालियर: कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने आज ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के समाधियाँ कॉलोनी स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए। इस दौरान श्रीमती प्रमोद कुमारी सक्सेना को व्हीलचेयर तथा केशव दास पवनानी को वॉकर प्रदान किया गया। सहायक उपकरण प्राप्त कर दोनों हितग्राहियों के […]

You May Like