सूर्यकुमार यादव की कप्तानी ने बदल डाला है टीम इंडिया को: ऋषभ पंत

नयी दिल्ली, 05 फरवरी (वार्ता) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि उनकी कप्तानी ने टीम इंडिया को बदल डाला है।

पंत ने आजतक के कार्यक्रम ‘सलाम क्रिकेट’ में कहा, ”सूर्या भाई की एनर्जी ड्रेसिंग रूम का माहौल ही बदल देती है। वे सिर्फ बल्लेबाज नहीं, बल्कि ऐसे लीडर हैं जो हर खिलाड़ी को आजादी और भरोसा देते हैं। ” पंत के मुताबिक टीम इंडिया में दिखाई दे रही एग्रेसिव माइंडसेट की जड़ में कप्तान की सोच और फास्ट बॉलर्स की भूमिका है।

टी20 वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और ऋषभ पंत ने पहले सत्र में कहा कि टी20 वर्ल्ड कप को इंजॉय करना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि फिलहाल वे रिकवरी फेज में हैं और वर्ल्ड कप का प्रेशर होगा, लेकिन होम ग्राउंड में खेल का अनुभव अलग होता है।

पंत 10 जनवरी से टीम इंडिया से बाहर हैं और तब से बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर मेहनत कर रहे हैं। उन्हें वडोदरा में एक अभ्यास सत्र के दौरान साइड स्ट्रेन चोट लगी थी।

उन्होंने साझा किया,”चोट लगने पर पहले सिर्फ दर्द महसूस हुआ. हॉस्पिटल गए और टीम के साथ बातचीत की। दूसरी इनिंग्स में हमने कमबैक किया, लेकिन फर्स्ट इनिंग्स में हम पीछे थे। फुल फ्रैक्चर भी हुआ- मेरा लास्ट फिंगर पूरी तरह स्नैप हो गया था। डॉक्टर ने कहा कि सबसे खराब स्थिति में सर्जरी करनी पड़ सकती थी, जिससे 3-4 हफ्ते अतिरिक्त लग सकते थे। उस वक्त मेरे लिए सबसे जरूरी था इंडिया के लिए मैच जीतना या बचाना। ” पंत ने कहा कि किसी भी प्लानिंग के बावजूद अगले घंटे में क्या होगा, यह कोई नहीं जानता।

आजतक के मंच पर पंत उस सड़क हादसे को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा,”मुझे लगा भगवान कुछ सिखाना चाहते थे… शायद जिंदगी को अलग नजरिए से देखने के लिए. उस मुश्किल दौर ने मुझे मानसिक रूप से मजबूत बनाया। क्रिकेट से दूर रहना आसान नहीं था, लेकिन उसी समय ने मुझे खुद को समझने और निखारने का मौका दिया।”

 

 

 

Next Post

बिल गेट्स को एपस्टीन के साथ समय बिताने पर पछतावा; ड्राफ्ट ईमेल में लगे आरोपों को बताया 'झूठा'

Thu Feb 5 , 2026
सिएटल/न्यूयॉर्क, 05 फरवरी (वार्ता) माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने दिवंगत फाइनेंसर और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ बिताए गए समय पर गहरा खेद व्यक्त किया है। बुधवार को नाइन न्यूज ऑस्ट्रेलिया पर प्रसारित एक साक्षात्कार में श्री गेट्स ने कहा कि वह एपस्टीन के साथ बिताए गए “हर […]

You May Like