प्रीमियर से पहले ही द 50 में बड़ा ट्विस्ट, एक कंटेस्टेंट एलिमिनेट, बने 10 कैप्टन, गेस्ट बनकर पहुंचे ये सिंगर

रियलिटी शो द 50 के प्रीमियर से पहले बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। शूटिंग के दौरान एक कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो चुका है। शो में 10 कैप्टन चुने गए हैं। ग्रैंड प्रीमियर 1 फरवरी को होगा।

 रिएलिटी शो ‘द 50’ अपने प्रीमियर से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। शो का ग्रैंड प्रीमियर 1 फरवरी को जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर होने वाला है, लेकिन उससे पहले ही शो में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 जनवरी से शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और कंटेस्टेंट्स ने अपना पहला टास्क भी पूरा कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि प्रीमियर से पहले ही एक कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो का पहला एलिमिनेशन हो चुका है और लवकेश कटारिया के बाहर होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इस एलिमिनेशन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दर्शकों को इस सस्पेंस से पर्दा उठने के लिए 1 फरवरी रात 10:30 बजे तक का इंतजार करना होगा, जब शो ऑन एयर होगा।

मशहूर सिंगर ने द 50 में ली एंट्री

खास बात यह भी है कि शो में पहले गेस्ट के तौर पर मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया ने एंट्री ली है। उनकी मौजूदगी ने शो के शुरुआती दिनों में ही एंटरटेनमेंट का तड़का लगा दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इतने बड़े स्टारकास्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामे के साथ ‘द 50’ दर्शकों के दिलों में कितनी जगह बना पाता है और टीआरपी लिस्ट में क्या कमाल दिखाता है।

Next Post

‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, जानें 5वें दिन का कलेक्शन

Wed Jan 28 , 2026
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पांचवें दिन करीब 19.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। पांच दिनों में कुल कलेक्शन 196.50 करोड़ पहुंच चुका है। वॉर ड्रामा सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। सनी देओल स्टारर […]

You May Like

मनोरंजन