पुणे स्क्रीनिंग में ‘द बॉम्बे ब्लड’ को मिली सराहना

पुणे, 05 अक्टूबर (वार्ता) गौरव ऋषिकेश ठाकुर के निर्देशन में बनी इंडो-जर्मन फिल्म ‘द बॉम्बे ब्लड’ को महाराष्ट्र में आयोजित स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।नासिक के बाद पुणे में हुई स्क्रीनिंग फिल्म के भारत दौरे का खास पड़ाव रही। नील कोठारी, गौरव ऋषिकेश ठाकुर और डेनियल ई. पजाक निर्मित इस फिल्म में डर्क बोहलिंग, फिलिप ओलिवर बॉमगार्टन, कैटरीन इंगेंडोह, सबाइन अर्बन, गौरव ठाकुर, कश्यप पारुलेकर, मिथुन रामधरने और काजल रतूड़ी सहित भारतीय और जर्मन कलाकारों ने अभिनय किया है।

फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर जर्मनी में की गई है। पुणे स्क्रीनिंग की खास बात डॉ. वाई.एम. भेंडे के पुत्र उदय भेंडे की मौजूदगी रही। डॉ. वाई.एम. भेंडे ने दुर्लभ बॉम्बे ब्लड ग्रुप की खोज की थी। उदय भेंडे ने फिल्म देखी और अपने पिता की वैज्ञानिक विरासत को सिनेमा के माध्यम से सम्मान दिए जाने पर खुशी जताई। उनके साथ अभिनेता मोहन अगाशे भी मौजूद थे। निर्देशक गौरव ऋषिकेश ठाकुर ने कहा कि अलग-अलग शहरों में फिल्म की स्क्रीनिंग का अनुभव बेहद उत्साहजनक रहा है। पुणे में उदय भेंडे से मुलाकात उनके लिए विशेष रही और उनके पिता की विरासत से प्रेरित कहानी से उनका जुड़ाव टीम के लिए यादगार अनुभव है।

निर्माता नील कोठारी ने कहा कि विभिन्न शहरों से मिल रही प्रतिक्रिया ने उन्हें यह विश्वास दिलाया है कि इस कहानी को दर्शकों तक पहुंचाना जरूरी था। उन्होंने कहा कि उदय भेंडे की मौजूदगी और फिल्म से उनका जुड़ाव टीम के लिए बेहद खास रहा।
‘द बॉम्बे ब्लड’ को कहानी, अभिनय, साउंड डिजाइन और तकनीकी पक्ष के लिए भी दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। नासिक और पुणे की स्क्रीनिंग के बाद फिल्म का भारत दौरा महाराष्ट्र के अन्य शहरों में भी दर्शकों से जुड़ रहा है।

.....

Next Post

कन्या शिक्षा परिसर गोंगलई की खेल प्रतिभाओं ने प्रदेश में बढ़ाया बालाघाट का गौरव

Mon Oct 5 , 2026
बालाघाट, कन्या शिक्षा परिसर गोंगलई, बालाघाट की छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रही हैं। आदिवासी एवं पिछड़े क्षेत्रों से आकर यहां अध्ययनरत छात्राओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए नियमित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और बेहतर अवसर उपलब्ध […]

You May Like