विभिन्न मांगों को लेकर एबीवीपी ने दिया धरना

रीवा, रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम विश्वविद्यालय परिसर में धरना दिया.

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की. प्रदर्शन के बाद परिषद ने कुलगुरु को 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा. अभाविप ने विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम जारी करने में हो रही देरी और परिणामों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए. परिषद ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने की मांग की. कार्यकर्ताओं का कहना है कि जरूरत पडऩे पर पूर्व की तरह विश्वविद्यालय स्तर पर ही परीक्षा परिणाम तैयार कराने की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में कैंटीन शुरू करने, छात्रवृत्ति के लिए अलग प्रकोष्ठ बनाने और रिक्त शैक्षणिक पदों पर भर्ती करने की मांग की. परिषद के अनुसार विश्वविद्यालय में 7 हजार से अधिक विद्यार्थी पहचान पत्र से वंचित हैं. सभी विद्यार्थियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही. साफ सफाई का भी मुद्दा उठाया गया. मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

Next Post

शादी हो गयी है, बलात्कार की एफआईआर की जाए निरस्त, हाईकोर्ट ने की आपराधिक कार्यवाही निरस्त

Wed Aug 19 , 2026
जबलपुर। बलात्कार की एफआईआर निरस्त किये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में आवेदन दायर किया गया था। पीडित की तरफ से दायर आवेदन में कहा गया था कि दोनों के बीच आपसी समझौता हो गया है और विवाह भी कर लिया है। हाईकोर्ट जस्टिस हिमांशु जोशी की एकलपीठ ने अपने आदेश […]

You May Like