26/11 के गुमनाम नायकों की वीरता को सलाम करेगी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’, 26 नवंबर को होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

मुंबई, 20 नवंबर (वार्ता)मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले की बरसी पर ज़ी सिनेमा फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर प्रसारित करेगा। मनोज तापड़िया के लेखन एवं निर्देशन में बनी यह फिल्म उस भयावह रात में साहस, मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करने वाले गुमनाम नायकों की कहानी बयां करती है। फिल्म का प्रसारण 26 नवंबर को रात आठ बजे होगा।फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ गिरिजा ओक और स्मिता तांबे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी। 26/11 के आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म मुंबई के कामा और एलब्लेस अस्पताल में घटी घटनाओं से प्रेरित है। इसमें दिखाया गया है कि आतंक और दहशत के माहौल के बीच अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सुरक्षा और उनकी जान बचाने के लिए किस तरह साहस का परिचय दिया।

.....

Next Post

गौरव खन्ना ने पुरुषों से पूछा, आखिरी बार अपनी कोई ख्वाहिश कब पूरी की थी

Fri Nov 20 , 2026
मुंबई, 20 नवंबर (वार्ता) टेलीविजन अभिनेता गौरव खन्ना ने पुरुषों की उन अधूरी ख्वाहिशों को लेकर एक अहम सवाल उठाया है, जो अक्सर परिवार की जिम्मेदारियों के बीच पीछे छूट जाती हैं। स्टार प्लस के आगामी पारिवारिक शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ के एक वीडियो में गौरव अपने किरदार मानव के […]

You May Like