भोपाल, 24 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के साथ ही बजट सत्र संपन्न हो गया।
इसके पहले सदन में कार्यसूची में शामिल विषयों को पूर्ण करने के साथ ही दो विधेयकों को पारित करने का कार्य भी पूर्ण किया गया। अंत में अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। उन्होंने पंद्रह दिवसीय सत्र के दौरान निपटाए गए कामकाज के विवरण के बारे में भी बताया।
बजट सत्र दस मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ प्रारंभ हुआ था। कुल नौ बैठकों के दौरान मुख्य रूप से राज्य सरकार का वित्त वर्ष 2025 26 के लिए वार्षिक बजट पेश करने के साथ ही चर्चा के उपरांत पारित किया गया। अनेक शासकीय कार्य भी इस दौरान संपादित किए गए। सत्र के दौरान अधिकांश बैठकें बगैर भोजनावकाश के देर शाम तक चलीं।
Next Post
सागर की 69 ग्राम पंचायतें,हुई टीबी मुक्त
Mon Mar 24 , 2025
सागर। सागर जिले की 69 ग्राम पंचायतें आज टीबी से मुक्त घोषित की गई हैं। इन टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सदस्यों को उनके सक्रिय योगदान के लिये विश्व क्षय दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वर्ष 2024 के वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर सागर […]

You May Like
-
12 months ago
शादी का प्रलोभन, दो साल शोषण, आरोपी गिरफ्तार
-
3 months ago
अमीरात की सफल यात्रा के बाद नीदरलैंड रवाना हुए मोदी
