रांची, 09 अक्टूबर (वार्ता) वेस्टइंडीज ने शुक्रवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर कहा हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे और हमारी कोशिश होगी कि उन पर दबाव बनाएं। भारत में ख़ासकर दूसरी पारी में गेंदबाज़ी और मुश्किल हो जाती है। हम कोशिश करेंगे कि उन्हें अधिक मौक़े नहीं दें। हमारी टीम में एक बदलाव है। फ़ोर्ड बाहर हैं और गुडाकेश मोती वापस आए हैं।
वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। यहां ओस पड़ रही है, उम्मीद है कि परिस्थिति दूसरी पारी में भी ऐसी ही रहे। हालांकि हमें परिस्थितियों में ख़ुद को जल्द से जल्द ढलना होगा। हमारे एकादश में कोई बदलाव नहीं है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
वेस्टइंडीज (एकादश): शाई होप (कप्तान), कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रॉस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ और गुडाकेश मोती
भारत (एकादश): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नमन धीर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव।
