मौसम विभाग ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, आज सभी स्कूल और कॉलेज बंद

मुंबई, (वार्ता) मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने सोमवार, 6 जुलाई को मुंबई के सभी सरकारी, निजी और महानगरपालिका द्वारा संचालित स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।

यह निर्णय मौसम की संभावित प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए छात्रों और शैक्षणिक कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एहतियाती तौर पर लिया गया है।

नगर निकाय ने यहाँ जारी एक आधिकारिक बयान में कहा, “मौसम विभाग के जारी ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी को देखते हुए और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, मुंबई के सभी सरकारी, निजी और बृहन्मुंबई महानगरपालिका के स्कूलों और कॉलेजों में सोमवार, 6 जुलाई (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है।”

मौसम विभाग ने मुंबई में व्यापक बारिश का अनुमान जताया है, जिसमें भारी बौछारें पड़ने की संभावना है जिससे जलभराव हो सकता है और सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। हालांकि, ऑरेंज अलर्ट का असर, रेड अलर्ट से कम होता है तब भी प्रशासन ने निवासियों को सतर्क रहने और भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

 

Next Post

चलती गाड़ी से 63,500 की सिगरेट लूटकर भागे बदमाश

Mon Jul 6 , 2026
जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत खटीक मोहल्ला में एक व्यापारी के कर्मचारी का पीछा कर रहे बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में चलती गाड़ी से सिगरेट का 63,500 रूपये कीमती का बंडल उड़ा दिया। जब पीड़ित ने हिम्मत दिखाकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो बदमाश उसे जान से मारने की धमकी […]

You May Like