व‍ित्‍त मंत्री संसद में आज पेश करेंगी इकोनॉम‍िक सर्वे, मह‍िलाओं और रोजगार पर होगा सरकार का फोकस

न्यू दिल्ली:  मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करेंगी. आर्थिक सर्वेक्षण बजट से पहले का एक दस्तावेज होता है और इसमें पिछले वित्तीय वर्ष में इकोनॉमी की स्थिति का ब्योरा द‍िया जाता है. इसे आज दोपहर 12 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में पेश करेंगी. आर्थिक सर्वेक्षण 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से ठीक एक दिन पहले पेश क‍िया जाता है. इसे लोकसभा में दोपहर 12 बजे और राज्यसभा में दोपहर 2 बजे पेश किया जाएगा. मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्‍वरन की निगरानी में आर्थिक मामलों के विभाग की तरफ से तैयार सर्वे रिपोर्ट के जरिये मौजूदा वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा पेश क‍िया जाएगा.

Next Post

लोकसभा की कार्यवाही शुरू वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ देर में पेश करेंगी इकोनॉमिक सर्वे

Fri Jan 31 , 2025
नई दिल्ली: देश की आर्थिक सेहत कैसी है और मौजूदा केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारत की वित्तीय तस्वीर और हालत कितनी मजबूत है, ये आज इकोनॉमिक सर्वे के जरिए बहुत हद तक साफ हो जाएगा. लोकसभा में संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है और इसमें सबसे […]

You May Like