तालाब में डूबे बालक की मौत, नहाते समय हुआ हादसा

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत झगरी स्थित तलैया में शनिवार को नहाते समय एक किशोर डूब गया और गहराई में समा गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक निर्भय ठाकुर 38 वर्ष निवासी झिगरी का बेटा नैतिक शनिवार सुबह लगभग 11 बजे अपने दोस्तों के साथ खेलने गया था जो काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए उन्होंने खोजबीन शुरू की ।

निर्भय ठाकुर बेटी की तलाश में तलैया पहुंचा, खौफनाक मंजर देख उसके होश ही उड़ गए वहां भीड़ लगी हुई थी जब उसने ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि नैतिक नहाते समय डूब गया है। एक घंटे तक उसकी तलाश चली इसके बाद उसे बाहर निकाला गया जिसके बाद उसे उपचार के लिए कटंगी अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर ने चैक कर नेतिक ठाकुर 12 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में मातम पसर गया उनका रो-रोककर बुरा हाल है उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है घर से हंसी खुशी निकला नैतिक अब इस दुनिया में नहीं रहा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

मनमोहन होटल में छापा, कॉकरोच एवं कीडे समेत मिली गंदगी, खाद्य पंजीयन निलंबित

Sun Jul 26 , 2026
जबलपुर: खाद्य सुरक्षा अधिकारियोंं एवं नगर निगम न्यायिक मजिस्ट्रेट की टीम के साथ शनिवार को सिविल लाइन स्थित मनमोहन होटल में छापेमारी कर दी। इस दौरान कॉकरोच एवं कीड़े खाद्य पदार्थ के आसपास मिले। इसके अलावा अत्यधिक गंदगी एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों को बनाया जा रहा था। जिसके […]

You May Like