मनमोहन होटल में छापा, कॉकरोच एवं कीडे समेत मिली गंदगी, खाद्य पंजीयन निलंबित

जबलपुर: खाद्य सुरक्षा अधिकारियोंं एवं नगर निगम न्यायिक मजिस्ट्रेट की टीम के साथ शनिवार को सिविल लाइन स्थित मनमोहन होटल में छापेमारी कर दी। इस दौरान कॉकरोच एवं कीड़े खाद्य पदार्थ के आसपास मिले। इसके अलावा अत्यधिक गंदगी एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों को बनाया जा रहा था। जिसके बाद टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए होटल का खाद्य पंजीयन निलंबित कर दिया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता के अनुसार सिविल लाइन स्थित मनमोहन होटल में खाद्य सुरक्षा अधिकारियोंं एवं नगर निगम न्यायिक मजिस्ट्रेट की टीम अचानक पहुंची। निरीक्षण के दौरान अत्यधिक गंदगी एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं संग्रह व खाद्य पदार्थ के आसपास कॉकरोच एवं कीड़े चलते पाये जाने पर इस प्रतिष्ठान खाद्य पंजीयन निलंबित कर दिया गया है।
डेरी से पनीर का लिया नमूना
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सदर स्थित सोनी डेरी से जांच के लिए पनीर का नमूना लिया गया है जो राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है।

Next Post

गुरु पूर्णिमा पर महाकाल की नगरी आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Sun Jul 26 , 2026
उज्जैन: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक बार फिर महाकाल की नगरी उज्जैन आएंगे. प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे महर्षि सांदीपनि आश्रम पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे तथा गुरु पूर्णिमा के विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे. इसके साथ ही वे गीता भवन के […]

You May Like