रुक्मिणी वसंत ‘मंगला गौरी’ में पुलिस अधिकारी के किरदार में

मुंबई, 14 सितंबर (वार्ता) अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत आगामी कन्नड़ फिल्म ‘मंगला गौरी’ में नए अंदाज में नजर आएंगी। राहुल पीके के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के फर्स्ट लुक में रुक्मिणी पुलिस की वर्दी में स्कूटर पर बैठी नजर आ रही हैं। उनके साथ अभिनेत्री मालाश्री भी दिखाई दे रही हैं।राहुल पीके और पूजा सुधीर द्वारा लिखित फिल्म में दो अलग-अलग पीढ़ियों की अभिनेत्रियों को केंद्र में रखा गया है। रुक्मिणी और मालाश्री की जोड़ी फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा रही है।

‘मंगला गौरी’ रुक्मिणी की फिल्मकार हेमंत एम. राव के साथ दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘सप्त सागरदाचे एलो’ में काम कर चुके हैं। केवीएन प्रोडक्शंस के साथ भी रुक्मिणी की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह ‘टॉक्सिक’ में नजर आई थीं। केवीएन प्रोडक्शंस और दक्षिणायनी टॉकीज के बैनर तले बन रही फिल्म का संगीत मिधुन मुकुंदन, छायांकन श्रीवत्सन सेल्वाराजन और एक्शन निर्देशन विक्रम मोर ने किया है। वेंकट के. नारायण और हेमंत एम. राव इसके निर्माता हैं। फिल्म की करीब 75 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है और शेष शूटिंग अंतिम चरण में है।

.....

Next Post

ओंकारेश्वर पावर स्टेशन में हिंदी पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ, राजभाषा प्रतिज्ञा दिलाई

Mon Sep 14 , 2026
ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर पावर स्टेशन में रविवार को हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम परियोजना प्रमुख डी.के. द्विवेदी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में परियोजना प्रमुख डी.के. द्विवेदी ने सभी कार्मिकों को राजभाषा की […]

You May Like