34 हजार की क्षमता और 80 लाख दावेदार, वनडे विश्व कप 2027 में भारत-पाक मैच के टिकटों की मची भारी लूट

नयी दिल्ली, वनडे विश्व कप 2027 में IND VS PAK के बीच होने वाले मुकाबले के लिए टिकटों की जबरदस्त मांग है। भारत-पाकिस्तान मैच के लिए अब तक 80 लाख से अधिक प्रशंसकों ने टिकटों की मांग की है।

ICC वनडे विश्व कप 2027 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले के लिए टिकटों की अभूतपूर्व मांग चल रही है। जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए 80 लाख से अधिक टिकटों के अनुरोध आए हैं, जबकि स्टेडियम की क्षमता सिर्फ 34,000 सीटों की है। जानें आईसीसी (ICC) का क्या कहना है।

80 लाख से अधिक प्रशंसकों ने टिकटों की मांग की
क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता यानी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैचों का क्रेज किस कदर सिर चढ़कर बोलता है, इसका अंदाजा आगामी वनडे विश्व कप 2027 के टिकटों की मांग से लगाया जा सकता है।

जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के लिए अब तक 80 लाख से अधिक प्रशंसकों ने टिकटों की मांग की है, जबकि इस ऐतिहासिक मैदान की दर्शक क्षमता महज 34,000 सीटों की है। ICC द्वारा जारी किए गए इन आंकड़ों ने टिकटिंग इतिहास के पुराने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

फाइनल से भी ज्यादा भारत-पाक मैच का क्रेज
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हाल ही में पुष्टि की है कि भारत-पाकिस्तान मैच के टिकटों के लिए चल रहे बैलेट यानी लॉटरी प्रक्रिया के जरिए कुल 8,397,294 (लगभग 84 लाख) अनुरोध प्राप्त हुए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि 21 नवंबर को इसी मैदान पर होने वाले विश्व कप फाइनल के लिए अब तक लगभग 79 लाख अनुरोध ही आए हैं। यानी फाइनल मुकाबले से भी ज्यादा क्रेज भारत और पाकिस्तान के लीग मैच को लेकर है।

21 नवंबर तक खुला रहेगा टिकट बैलेट
बता दें कि, इस मेगा टूर्नामेंट के लिए आईसीसी की टिकट बैलट प्रक्रिया को दुनिया भर से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है। अब तक 193 देशों के प्रशंसकों की ओर से कुल 12 करोड़ से अधिक टिकट अनुरोध प्राप्त हो चुके हैं।

इस प्रतियोगिता को लाइव देखने के लिए करीब 28 लाख अलग-अलग क्रिकेट प्रेमियों ने अपनी रुचि दिखाई है। खास बात यह है कि आईसीसी का यह टिकट बैलेट 21 नवंबर 2026 तक खुला रहेगा और प्रशंसक आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

2 दशकों के बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट का महाकुंभ
ICC वनडे विश्व कप 2027 की मेजबानी इस बार संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया कर रहे हैं। दो दशकों (20 से अधिक साल) से भी ज्यादा समय में यह पहली बार होगा जब अफ्रीकी महाद्वीप क्रिकेट के इस सबसे बड़े और प्रमुख आयोजन की मेजबानी करेगा। इससे पहले साल 2003 में दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप होस्ट किया था।

मेजबान दक्षिण अफ्रीका के मैचों के लिए भी मची होड़
दक्षिण अफ्रीका के 8 अलग-अलग वेन्यू पर कुल 41 मैच खेले जाने हैं, जिनके लिए अब तक 10.5 करोड़ से अधिक टिकट अनुरोध आ चुके हैं। इनमें से लगभग 2.6 करोड़ रिक्वेस्ट अकेले मेजबान देश (साउथ अफ्रीका) के मैचों के लिए आई हैं।

आईसीसी ने साफ किया है कि जिन मैचों के लिए टिकटों की मांग स्टेडियम की क्षमता से अधिक होगी, वहां पारदर्शी बैलेट (लॉटरी) प्रक्रिया के जरिए ही भाग्यशाली विजेताओं को टिकट अलॉट किए जाएंगे।

 

Next Post

राफिन्हा और यामल का शानदार प्रदर्शन, बार्सिलोनाने एस्टन विला को 3-0 से हराया

Wed Nov 4 , 2026
बार्सिलोना, (स्पेन) 04 नवंबर (वार्ता) राफिन्हा और लामिन यामल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बार्सिलोना ने यूईएफए चैपियंस लीग में ग्रुप चरण के चौथे मैच में एस्टन विला पर 3-0 से जीत दर्ज की। कैंप नोउ में मंगलवार को खेले गये मुकाबले में स्टार फुटबॉलर यामल ने सातवें मिनट में […]

You May Like