
त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के बोक्सानगर स्थित अशाबारी इलाके में BSF जवानों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। 2 नवंबर को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास संदिग्ध तस्करी गतिविधियों के खिलाफ अभियान के दौरान भीड़ ने जवानों पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने जवानों से मारपीट की, उनके हथियार छीनने की कोशिश की और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की। पुलिस बाकी आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।
