जबलपुर। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की है। गोरखपुर पुलिस ने मांडवा टेंडर-2 में एक मकान की छत पर दबिश देकर 318 पाव देशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से सुमित गौंड़ उर्फ पीके को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने पिछले 15 दिनों से दूसरे व्यक्ति के कहने पर शराब बेचने की बात बताई है।
वहीं, ग्वारीघाट पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए गली नंबर-5, बादशाह हलवाई मंदिर के पास से शिवांग केशरवानी उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 308 पाव देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 30 हजार 800 रुपये बताई गई है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
