राम बाबू और मंजू रानी ने जीती राष्ट्रीय मैराथन वॉक स्पर्धा

चंड़ीगढ़ 21 फरवरी (वार्ता) एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता राम बाबू और मंजू रानी ने शनिवार को सुखना लेक पर इंडियन ओपन रेस वॉकिंग कॉम्पिटिशन 2026 में पहली बार पुरुषों और महिलाओं की राष्ट्रीय मैराथन वॉक स्पर्धा जीतीं। आज यहां पहली बार 42.195 किमी की नई दूरी पर हिस्सा लेते हुए, राम बाबू ने पुरुषों की मैराथन वॉक में तीन घंटे, नौ मिनट और 17 सेकंड (3:09:17) का समय लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि मंजू रानी ने 3:33:24 समय के साथ महिला वर्ग का खिताब जीता। 2023 एशियन गेम्स में मिक्स्ड टीम 35 किमी स्पर्धा में 5:51:14 के कुल समय के साथ कांस्य पदक जीतने वाले राम बाबू और मंजू रानी ने आज 42.195 किमी मैराथन वॉक दूरी के लिए पहला राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

राम बाबू, जिनके नाम पुरुषों की 35 किमी रेस वॉक (2:29:56) में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। दो बार के ओलंपियन संदीप कुमार ने (3:11:18) समय के साथ दूसरे और रेशम मिधुन (3:12:11) तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में राष्ट्रीय 35 किमी रिकॉर्ड-होल्डर और कॉमनवेल्थ गेम्स की रजत पदक विजेता प्रियंका गोस्वामी 3:37:25 के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि पायल ने 3:39:57 के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुषों की 10 किमी रेस वॉक में, नितिन गुप्ता ने 41:44 समय के साथ शीर्ष स्थान पर, उनके बाद ऋषिकेश प्रथीपन ने 43:11 और बिलिन जॉर्ज एंटो ने 43:53 समय के साथ दौड़ पूरी की। महिलाओं की 10 किमी रेस वॉक में, रेशमा पटेल ने 46:19 समय के साथ रेस जीती, मैरी मार्गरेट के ने 47:18 के साथ दूसरा और अक्षया के ने 51:49 के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

Next Post

हमें उम्मीद है कि हम भारत पर दबाव बना पाएंगे : कॉनराड

Sat Feb 21 , 2026
अहमदाबाद, 21 फरवरी (वार्ता) शुक्री कॉनराड के लिए टी20 विश्व कप का असली रोमांच अब शुरू हुआ है। दक्षिण अफ़्रीका के हेड कोच के तौर पर अपने पहले ही सीमित ओवरों के बड़े टूर्नामेंट में कॉनराड के सामने सबसे कड़ी चुनौती है। सुपर 8 के पहले ही मुक़ाबले में उनका […]

You May Like