1 अप्रैल से बकाया करों की राशि होगी दो गुना

जबलपुर: नगर निगम ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में करदाताओं और व्यापारियों की सुविधा के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार, आज रविवार को भी नगर निगम के सभी कैश काउंटर और लाइसेंस नवीनीकरण कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। नगर निगम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अवकाश के दिन भी नागरिक बिना किसी हड़बड़ी के अपने करों का भुगतान कर सकें और सरकारी छूट का लाभ उठा सकें।

इस संबंध में निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति में अब केवल 3 दिन बचे हैं। 31 मार्च भुगतान की अंतिम तिथि है। 1 अप्रैल से बकाया करों पर अधिभार लगेगा और जिन व्यापारियों ने अभी तक अपने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया है, वे आज ही इस सुविधा का लाभ उठाएं। 1 अप्रैल से बिना नवीनीकरण वाले संस्थानों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही शुरू की जायेगा।

Next Post

जनगणना प्रशिक्षण : पदाधिकारियों और प्रगणकों से संवाद कर कलेक्टर और निगमायुक्त ने परखी व्यवस्थाएं

Sun Mar 29 , 2026
जबलपुर:जनगणना एक राष्ट्रव्यापी महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें सटीकता और संवेदनशीलता अनिवार्य है। यह बातें कलेक्टर ने प्रशिक्षुओं से उनके सीखने के अनुभव पर चर्चा की और सुनिश्चित किया कि उन्हें तकनीकी और व्यावहारिक स्तर पर कोई समस्या न आए। दरअसल सिविल लाइन स्थित प्रतिष्ठित महाकौशल कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय […]

You May Like