
मुंबई, 01 सितंबर (वार्ता) भोजपुरी गायक और अभिनेता राकेश मिश्रा का नया गाना ‘कुँवारे मर जइब’ रिलीज हो गया है। गाना टी-सीरीज हमार भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के साथ-साथ प्रमुख ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। गाने के रिलीज के साथ ही इसे लेकर दर्शकों और प्रशंसकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। ‘कुँवारे मर जइब’ को रोमांटिक और मनोरंजक अंदाज में तैयार किया गया है।
राकेश मिश्रा ने कहा कि ‘कुँवारे मर जइब’ उनके दिल के बेहद करीब है। यह मनोरंजन और रोमांस से भरपूर गाना है, जो युवाओं की भावनाओं को भी दर्शाता है। उन्होंने टी-सीरीज और अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि दर्शकों को यह गाना पसंद आएगा। टी-सीरीज के प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव ने कहा कि राकेश मिश्रा और टी-सीरीज की जोड़ी हमेशा सफल रही है और ‘कुँवारे मर जइब’ भी दर्शकों को पसंद आएगा। गाना टी-सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल के अलावा स्पॉटिफाई, जियोसावन, गाना, विंक और हंगामा सहित विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
