
जबेरा/दमोह।जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत सोमवार को मंगल भवन में दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण परीक्षण व वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण कुमार फुलपगारे, सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, वरिष्ठ भाजपा नेता मुलायम चंद्र जैन, नर्मदा प्रसाद राय, भाजपा जिला महामंत्री रानू नामदेव, जिला पंचायत सीईओ रामेश्वर पटेल तथा नायब तहसीलदार राजेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।शिविर में अंतर्गत कुल 258 पंजीयन प्राप्त हुए, जिनमें एडिप (ADIP) योजना के 74 दिव्यांगजनों को पात्र पाया गया। वहीं वयोश्री योजना के तहत 37 वरिष्ठ नागरिकों का चयन किया गया।इस अवसर पर अतिथियों ने एडिप योजना के अंतर्गत 23 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। इनमें एक व्यक्ति को कृत्रिम हाथ, 10 लोगों को कृत्रिम पैर तथा 12 लोगों को कैलीपर प्रदान किए गए।शिविर के दौरान मेडिकल बोर्ड द्वारा 24 नए दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाए गए तथा 10 दिव्यांग कार्डों का अद्यतन (अपडेट) किया गया।कार्यक्रम में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमराज सिंह, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी भरत नेमा, सहायक लेखाधिकारी किशोरी लाल सेन, प्रभारी लिपिक मनीष पटेल, सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एलिम्को टीम, मेडिकल बोर्ड टीम, ग्राम पंचायतों के सचिव व रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
