
अभी राजपूत रोहित
इंदौर। सोमवार को 40वीं एमपी स्टेट स्नूकर चैंपियनशिप का शानदार शुभारंभ हुआ। नेहरू स्टेडियम स्थित बिलियर्ड्स एकेडमी में आयोजित चैंपियनशिप का उद्घाटन एडिशनल डीडीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने टेबल पर पहला शॉट मारकर किया। पहले दिन हुए मैचो में अनंत तिवारी ने बिलाल शेख को हराया। अमन गुप्ता ने इमरान कालिम को शिकस्त दी। स्वराज नेमा ने सम्रित टोंग्या को हराया। शलभ जैन ने मेहफूज कुरैशी को हराया। सलमान खान ने अनुराग गुप्ता को हराया। अंश आहूजा ने रमन कौल को मात दी। रोहन साहनी ने रौनक दुबे को हराया। विशाल केलकर ने अमन शर्मा को पराजित किया। हर्ष बोयत ने समर मंसूरी पर जीत हासिल की। सैयद एहसान ने मोहित उन्देरिया को हराया। विश्वेंद्र प्रताप सिंह ने आमिर अली को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
