भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से रौंदा

दुबई, 05 सितंबर (वार्ता) प्रेमा रावत और श्रीचरणी (तीन-तीन विकेट) तथा दीप्ति शर्मा (दो विकेट/नाबाद 12) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला टीम ने शनिवार को महिला एशिया कप ग्रुप ए मुकाबले में पाकिस्तान को 68 गेंदें शेष रहते सात विकेट से करारी शिकस्त दी।

पाकिस्तान के 55 रनों के जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत करने का प्रयास किया। इसी प्रयास में उन्होंने चार ओवरों में 29 रन के स्कोर तक अपने तीन विकेट गवां दिये। शेफाली वर्मा छह गेंदों में (12), स्मृति मंधाना (नौ) और प्रतिका रावल (चार) बनाकर आउट हुई। इन तीनों ही बल्लेबाजों को पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने आउट किया। इसके बाद हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने 8.4 ओवर में तीन विकेट पर 57 रन बनाकर पाकिस्तान पर सात विकेट से जबर्दस्त जीत दर्ज की। हरमनप्रीत कौर (नाबाद 18) और दीप्ति शर्मा ने (नाबाद 12) रनों की पारी खेली।

 

 

You May Like