बागेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ, पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुनाएंगे श्रीमद्भागवत कथा

छतरपुर। बागेश्वर धाम में नौ दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हो गया। गुरुवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री धाम पहुंच गए। 23 से 29 जुलाई तक वे अपने श्रीमुख से श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का वाचन करेंगे। आयोजन में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके मद्देनजर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

बागेश्वर जन सेवा समिति के सेवादार नितेंद्र चौबे ने बताया कि बुधवार को प्राचीन माता मंदिर से निकली कलश यात्रा कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए, जबकि ढोल-नगाड़ों, घोड़ों और ऊंटों के साथ धार्मिक वातावरण बना रहा। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने, प्रसाद वितरण और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

महोत्सव के तहत 23 से 25 जुलाई तक पूर्व पंजीकृत श्रद्धालुओं को गुरु दीक्षा दी जाएगी। वहीं 26 से 28 जुलाई तक पहले से दीक्षित शिष्यों के लिए गुरु-शिष्य मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा। 29 और 30 जुलाई को सद्गुरु भगवान संन्यासी बाबा की पादुकाओं का पूजन किया जाएगा।

आयोजन की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल और बमीठा थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कथा पंडाल, प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग और बैरिकेडिंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके अलावा पुलिस ने होटल, होम-स्टे और ढाबों का औचक निरीक्षण कर आगंतुकों के पहचान दस्तावेज और रजिस्टरों की जांच की तथा संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।

Next Post

डॉक्टर नहीं मिलने के आरोप के बाद मरीज की मौत, घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Thu Jul 23 , 2026
छतरपुर। जिले के सटई कस्बे में गुरुवार को स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। बहारगंज निवासी 35 वर्षीय मथू पाल की सीने में दर्द की शिकायत के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सटई में डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिसके […]

You May Like