अंनततारा में डकैती का हल्ला, पुलिस ने दर्ज की चोरी

जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत अंनततारा रेसिडेशियल कॉलोनी तिलहरी में देर रात नकाबपोश अपराधियों ने आवासों में धावा बोला। एक घर से नगदी ले गए जबकि दूसरे मकान का बेखौफ होकर गेट तोड़ा। हालांकि यहां आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाये। इसके अलावा अन्य घरों में भी हाथ साफ करने बदमाशों ने प्रयास किया है। अचानक हुई वारदातों से यहां के रहवासी दहशत में आ गए है सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस गश्त पर सवाल उठाये।

हल्ला मचा कि अंनततारा में डकैती पड़ी है लेकिन पुलिस ने मामले में दो एफआईआर दर्ज की जिसमें एक चोरी और दूसरी चोरी का प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।युवती को धमकाया, अंदर घुसने तोड़ा गेट, गार्ड को देख भागे आकांक्षा सिंह निवासी बंगला न. 2 फेस 3 अंनततारा रेसिडेशियल कॉलोनी तिलहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मां वंदना सिंह के साथ रहती है। पेशे से इन्डस्ट्रियल डिजाईनर है।

रात्रि खाना खाकर ऊपर वाले बैडरूम में सो गई थी। मम्मी नीचे सो रही थी। देर रात कमरे के दरवाजे पर मारने व टूटने की आवाज सुनाई दी जिससे उसकी नींद खुल गई तो उठकर दरवाजे तरफ जाकर देखा तो दरवाजे का आधा भाग टूट गया था और दरवाजे के पीछे एक व्यक्ति मुंह कपडे से लपेटा हुआ था। जिसकी उम्र करीबन 32 वर्ष होगी। दरवाजे में रॉड फंसाकर तोड़ रहा था वह चिल्लाई तो धमकी देने लगा और 5 मिनिट तक दरवाजा में धक्का देकर अंदर घुसने की कोशिश करता रहा। जिससे वह डर गई और दरवाजे कुर्सी लगा दी थी और बचाव किया इस बीच उसे चोटें आ गई। शोर सुनकर मां और गार्ड आ गया आवाज सुनकर बदमाश भाग गया।
दरवाजा खुला, चटकनी टूटी मिली, नगदी गायब
कुलभूषण सिंह 62 वर्ष निवासी फेस 2 आनंतारा तिलहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी जया सिंह के नाम से नेपियर टाउन में लेैब है। वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो गये थे, उसके परिवार में उसकी पत्नी जया सिंह एवं बेटा आर्यन सिंह, बेटी जान्हवी है उसकी पत्नी उपर वाले कमरे में सो रहे थे बच्चे उपर दूसरे वाले कमरे में सो रहे थे नीचे वाले कमरे में केाई नहीं था। सुबह लगभग 6-30 बजे बेटी उठकर नीचे आकर देखी डोर का दरवाजा खुला था चटकनी टूटी थी नीचे वाले कमरे कि आलमारी का दोनो लॉक टूटा था लाकर में रखे लगभग 80 हजार रूपये नहीं थे।
रिटायर्ड डीआईजी का भी आवास
तिलहरी में रिटायर्ड डीआईजी मनोहर वर्मा का भी आवास है। इसके अलावा यहां हाईप्रोफाइल भी निवासरत है। अचानक हुई वारदातों से यहां के रहवासी जहां दहशत में है तो वहीं पुलिस गश्त पर सवाल उठ गए है। रहवासियों का कहना है कि लोग अब घरों में भी सुरक्षित नहीं है। हल्ला तो यहां तक मचा कि डकैती पड़ी है आरोपित पांच से अधिक थे लेकिन इस मामले मेंं आरोपियों की सख्यात पर पुलिस चुप्पी साधे हुए है।
खंगाल रहे सीसीटीव्ही फुटेज, संदेहियों से पूछताछ
पुलिस चोरी, चोरी का प्रयास का मामला दर्ज कर सीसीटीव्ही फुुटेज खंगाल रही है। साथ ही संदेहियों से भी पूछताछ की जा रही है। गोराबाजार थाना प्रभारी रमन सिंह का कहना है कि डकैती जैसे फिलहाल कोई तथ्य नहीं मिले है मामले की विवेचना चल रही है जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट होगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। आरोपियों की संख्या भी अभी पता नहीं लग पाई है अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

Next Post

फर्जीवाड़ा कर सिम पोर्ट कराई, खाते से निकाली रकम

Wed Oct 15 , 2025
जबलपुर: साइबर ठग ने पहले गोरखपुर निवासी एक नेत्र सहायक की सिम पोर्ट कराई इसके बाद खाते से 41,000 रूपए निकाल लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक कु, उत्प्रेक्षा राय ने लखित शिकायत की कि वह लेन्सकार्ट शोरूम, रेमण्ड शोरूम के […]

You May Like