प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव का होली गीत ‘बलमुआ फौजी’ रिलीज

मुंबई, 11 फरवरी (वार्ता) गायिका प्रियंका सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का होली गीत ‘बलमुआ फौजी’ रिलीज हो गया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने अपना नया धमाकेदार होली गीत ‘बलमुआ फौजी’ रिलीज कर दिया है। इस होली गीत को प्रियंका सिंह ने आवाज दी है, जबकि वीडियो में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं।इस गाने में एक फौजी की पत्नी की भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाया गया है। यह होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत होली गीत ‘बलमुआ फौजी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।इस गाने को दुर्गेश भट्ट ने लिखा है, जबकि साजन मिश्रा ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह होली गीत फौजी की पत्नी के बिरह पर आधारित है। यह एक सिचुएशनल भोजपुरी होली गीत है। अलग कॉन्सेप्ट के इस गीत में काम करके दिल खुश हो गया है। इस गाने को भरपूर प्यार देने के लिए मैं अपने फैंस और ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं। इतना बेहतरीन गाना बनाने के लिए रत्नाकर सर को दिल से थैंक्यू।’
वहीं प्रियंका सिंह इस गाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ‘मुझे बहुत खुशी है कि मेरी आवाज में गाया हुआ ये होली गीत बहुत ही बेहतरीन बनाया गया है। इसके लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू। सभी श्रोताओं को तहेदिल से धन्यवाद!’

Next Post

बेगमगंज में दो दिन से जलापूर्ति ठप होने से हाहाकार 

Wed Feb 11 , 2026
बेगमगंज। नगर में पिछले दो दिन से जल सप्लाई बंद होने से हाहाकार मच गया है। पूरी तरह नगरपालिका द्वारा की जा रही जल सप्लाई पर निर्भर नगर में जलापूर्ति नहीं होने से त्राहि -त्राहि मच गई है। नगर के सभी 18 वार्डों में पेयजलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन […]

You May Like