चिकित्सा अधिकारी का आदेश सिर्फ बहरी सेक्टर के ही डिलेवरी केस भर्ती करें

बहरी: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरी के चिकित्सा अधिकारी ने आदेश जारी कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरी में सिर्फ बहरी सेक्टर के अलावा अन्य सेक्टर के डिलेवरी केस भर्ती नही किये जाने के आदेश दिए हैं।चिकित्सा अधिकारी डॉ.अमित कुमार वर्मा का यह आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बहरी में पदस्थ डा.वर्मा ने आदेश में स्टाफ की कमी का हवाला देकर कहा है कि बहरी सेक्टर के अलावा नकझर, पोखरा, अमरपुर सेक्टर आदि से यदि कोई डिलेवरी का मामला आता है तो उसे अस्पताल में नही लिया जाएगा। सीधे ऐसे मामलों को जिला अस्पताल भेजा जाए। जाहिर है ऐसे में यह सवाल उठ रहे है कि डिलेवरी ऐसा विषय होता है जिसमें कई बार समय नहीं होता कि दूसरे स्थान पर ले जाया जा सके। ऐसे में यदि अस्पताल भर्ती करने से इंकार करेगा तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Next Post

सीधी से टिकरी फोरलेन स्वीकृत, फ्लाईओवर भी बनेगा

Sat Mar 15 , 2025
सीधी: लोकसभा सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने कहा कि मैंने कुछ माह पूर्व दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडक़री से भेंट कर सीधी से टिकरी फोरलेन किये जाने हेतु मांग भी की थी जिसे डबल इंजन की सरकार ने स्वीकृति दे दी हैं। मिश्रा की पहल पर राष्ट्रीय राजमार्ग 39 से […]

You May Like