माया एलएंडटी मुम्बई ओपन के सेमीफाइनल तथा थोम्बरे युगल के फाइनल में

मुंबई, (वार्ता) भारत की 15 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी माया राजेश्वरन ने अपनी शानदार फॉर्म और शानदार नतीजों का सिलसिला जारी रखते हुए शुक्रवार को जापान की मेई यामागुची को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं युगल मुकाबले में प्रार्थना थोम्बरे और एरियन हार्टोनो की जोड़ी ने सेमीफाइनल में एडेन सिल्वा और अनास्तासिया तिखोनोवा को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

आज यहां मुंबई के प्रतिष्ठित क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में एलएंडटी मुंबई ओपन डब्ल्यूटीए 125 सीरीज में कोयंबटूर की रहने वाली और आर मनोज कुमार द्वारा प्रशिक्षित माया ने खचाखच भरे स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेई यामागुची को 6-4, 3-6, 6-2 से हराया। इसी के साथ उन्होंने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। माया की जीत का मतलब है कि अब वह चल रही एलएंडटी मुंबई ओपन डब्ल्यूटीए 125 सीरीज के एकल ड्रॉ में शीर्ष पुरस्कार की दौड़ में शामिल एकमात्र भारतीय हैं।

माया शनिवार को सेमीफाइनल में स्विटजरलैंड की जिल टेचमैन से मुकाबला करेगी।

युगल मुकाबले में भारत की प्रार्थना थोम्बरे और नीदरलैंड की एरियन हार्टोनो की जोड़ी ने सेमीफाइनल में ब्रिटेन की एडेन सिल्वा और रूस की अनास्तासिया तिखोनोवा की जोड़ी को 2-6, 6-4, 10-2 से हराकर लगातार दूसरे साल एलएंडटी मुंबई ओपन 2025 डब्ल्यूटीए 125 के फाइनल में जगह बना ली हैं।

 

Next Post

राष्ट्रीय खेल: केरल ने स्वर्ण जीता, उत्तराखंड ने दिल

Sat Feb 8 , 2025
नैनीताल, (वार्ता) उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में केरल उत्तराखंड को शिकस्त देकर चैंपियन बन गया। हल्द्वानी के गौलापार अन्तराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में केरल ने उत्तराखंड को 1-0 से हराया और स्वर्ण पदक पर कब्जा कर […]

You May Like