आरोपी ने अड़ी डालकर दुकानदारों से मांगे रुपए

भोपाल। गौतम नगर इलाके में एक आरोपी युवक ने बाजार में ठेले पर दुकान लगाने वालों से अड़ीबाजी कर रुपए मांगे. बाजार में लोगों के इक्कठा होने पर आरोपी दुकानदारों को धमकी देते हुए भाग निकला.

जानकारी के मुताबिक फरियादी गौरव कबीर (29) निवासी मंगल भवन ने शिकायत दर्ज कराई है. गौरव ने पुलिस को बताया कि वह नारियलखेडा चौपाटी में चाय का ठेला लगाता है. गुरुवार को देर रात उसकी दुकान पर आरोपी युवक सिकंदर पहुंचा. सिकंदर ने गौरव से अडी डालकर 500 रूपए मांगे, जिसका गौरव ने विरोध किया. इस दौरान आरोपी ने अब्दुल हफीज, सुरेश जैन, गुड्डू साहू नाम के लोगों के ठेले पलटा दिया. बाजार में लोगों को इक्कठा होते देख आरोपी वहां से भाग निकला. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Next Post

मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार,क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई

Fri Aug 28 , 2026
भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. चाय की दुकान चलाने की आड़ में आरोपी इसकी तस्करी करता था. पुलिस के मुताबिक आरोपी विशाल उर्फ बद्दी केसवानी (28) निवासी बैरागढ़ के खिलाफ कार्रवाई की गई. आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थों की […]

You May Like