विवादास्पद बयान से घिरे कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

भोपाल। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का महिलाओं और दुष्कर्म जैसे गंभीर विषय पर दिया बयान इन दिनों विवादों में घिर गया है। यह बयान उन्होंने इसी माह भांडेर क्षेत्र में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान दिया था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में विधायक फूल सिंह बरैया यह कहते नजर आ रहे हैं कि जब कोई पुरुष सड़क पर चलते समय किसी बेहद खूबसूरत लड़की को देखता है तो उसका ध्यान भटक सकता है और इसी से रेप जैसी घटनाएं हो जाती हैं। उन्होंने इस कथन को रेप की थ्योरी बताते हुए अपनी बात रखी। बयान में उन्होंने दलित, आदिवासी और ओबीसी समुदायों की महिलाओं का भी संदर्भ लिया, जिसे लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई है।

बयान सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विपक्षी दलों और महिला संगठनों ने इस टिप्पणी को गैर-जिम्मेदाराना और आपत्तिजनक बताया है। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग बयान की निंदा कर रहे हैं और विधायक से माफी की मांग कर रहे हैं।

हालांकि,विवाद बढ़ने के बाद विधायक की ओर से कोई स्पष्ट सफाई सामने नहीं आई है।

फिलहाल, यह बयान राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बना हुआ है।

Next Post

पातलाकोट में होगी नेशनल लेवल की ट्रेकिंग, 24 से 27 तक नामी ट्रेकर रहेंगे पातालकोट में

Sat Jan 17 , 2026
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, जिला प्रशासन और इंडिया हाईक्स मिलकर छिंदवाड़ा में राष्ट्रीय स्तर का ट्रेकिंग प्रोग्राम आयोजित करने जा रहें हैं। प्रदेश में ट्रेकिंग के लिए सबसे बेहतर स्थान माने जाने वाले पातालकोट में 24 से 27 जनवरी तक देश के नामी ट्रेकर आ रहे हैं, जो दूधी नदी […]

You May Like