भोपाल: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत कई कार्यक्रमों की शुरुआत की जा रही है। बीजेपी प्रवक्ता ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत करीब 50 लाख हितग्राहियों को उनके मकान का मालिकाना हक निःशुल्क दिया जाएगा।
इसके साथ ही 25 सितंबर से बस सेवा शुरू करने, आंगनबाड़ियों में मां और बच्चों के पोषण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी गई।बताया गया कि यह अभियान एक महीने तक चलेगा और समापन के दौरान पंचायत व ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले जनप्रतिनिधि, सरपंच सहित अन्य प्रतिनिधि प्रधानमंत्री से सीधे संवाद में शामिल होंगे।
