सीधी।थाना चुरहट अंतर्गत ग्राम हार्दिहा के माइनर नहर में एक अज्ञात व्यक्ति के मिले शव की पहचान न होने से आज पुलिस ने दफन करा दिया। सोमवार दिनांक 23 नवंबर 2026 को माइनर नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू की।थाना चुरहट में मर्ग क्र. 74/2026 धारा 194 बीएनएसएस.श के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शव को शिनाख्त व पहचान के लिए 48 घंटे तक सीएससी सेंटर चुरहट मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया था। इसके बाद भी पहचान नहीं हो पाई।जिसके बाद बुधवार 25 नवंबर को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बाल्मीक साकेत व सहायक उप निरीक्षक सुनील पाठक, प्रधान आरक्षक विजय साकेत व श्रमिकों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर अज्ञात व्यक्ति के शव को सोन नदी के पुरानी पुल के पास दफनाया गया।
