भारत अंडर-19 महिला टीम ने इंग्लैंड अंडर-19 टीम को 36 रन से हराया

वड़ोदरा, 26 नवम्बर (वार्ता) भारत अंडर-19 महिला टीम ने इंग्लैंड अंडर-19 टीम को पहले गैर आधिकारिक टी-20 मैच में गुरूवार को 36 रन से हरा दिया।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 197 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर इंग्लैंड की टीम को 19 ओवर में 161 रन पर समेट दिया।

भारत की पारी में 33 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाने वाली कप्तान भविका अहिरे को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इंग्लैंड की पारी में उमा काशवी ने 24 रन देकर तीन विकेट झटके।

 

 

You May Like