
जबलपुर। शहपुरा पुलिस ने ग्राम नटवारा-बरगी अहरोरा क्षेत्र में दबिश देकर एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 350 पाव देशी शराब व एक्सिस वाहन जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बरगी अहरोरा क्षेत्र में दबिश दी। जहां नहर पुलिया के पास एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड सी 1892 आते दिखी। जिससे घेराबंदी कर रोका गया। एक्सिस का चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकाश सिंह लोधी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कनवास शहपुरा बताया। एक्सिस में सामने तरफ रखी दो बोरियों से पुलिस ने 350 पाव देशी शराब कीमती लगभग 27 हजार रूपये की बरामद की। पुलिस ने शराब व एक्सिस वाहन जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की
