कच्चे तेल में नरमी से रुपया दो पैसे मजबूत

मुंबई, 24 अगस्त (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी से सोमवार को रुपये में तेजी रही।

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आज दो पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.70 रुपये का बोला गया। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा तीन पैसे की मजबूती के साथ 95.72 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपये में शुरुआती तेजी रही थी। यह चार पैसे की बढ़त के साथ 95.68 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और ऊपर 95.64 रुपये प्रति डॉलर तक गया। हालांकि बाद में डॉलर की मांग आने से यह 95.75 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया। अंत में 95.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में गिरावट रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 1.5 प्रतिशत टूटकर 93 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया। इससे रुपये को समर्थन मिला। भारतीय पूंजी बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की शुद्ध लिवाली का भी रुपये की तेजी में योगदान रहा।

वहीं, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक के 0.2 प्रतिशत मजबूत होने से भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।

 

Next Post

युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं के प्रश्नों का उत्तर देकर की जिज्ञासा शांत 

Mon Aug 24 , 2026
मुलताई। नगर के पारेगांव रोड स्थित लान में रविवार को युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे निखलेश महेश्वरी प्रांत संगठन मंत्री विद्या भारती द्वारा युवाओं के प्रश्नों का समाधान किया जिनमें बहुत सारे युवाओं ने प्रश्न पूछे। उन्होंने कहा सरकार के विरोध में सीजेपी द्वारा जंतर मंतर पर […]

You May Like