जबलपुर: शिलाकुंज पहाड़ी में पुलिस की घेराबंदी देखकर बदमाश ने दौड़ लगा दी और गिर गया, इस दौरान वह कटीली झाडियों में फंस गया और जख्मी हो गया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार करने के बाद उसके कब्जे से दो बम, एक चाकू जब्त किया गया है।टीआई नितिन कमल ने बताया कि सूचना मिली कि एक युवक सुअरमार बम एवं चाकू खोंसे घटना करने के इरादे से शिलाकुंज पहाड़ी में बरगद के पेड़ के नीचे खड़ा है सूचना पर दबिश दी गई।
पुलिस की घेराबंदी देखकरयुवक भागने लगा और इस दौरान कटीली झाडिय़ों में फंसकर उसकी शर्ट फट गयी एवं पत्थरों में गिरने से चोटें आ गई। हालांकि घेराबंदी कर प्रशांत सिंह उर्फ निक्की ठाकुर पिता संतोष सिंह ठाकुर 18 वर्ष निवासी रामपुर छापर गोरखपुर को पकड़ लिया गया जिसके कब्जे से दो बम, एक चाकू जब्त किया गया।
नौ अपराध दर्ज
उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, घर में घुसकर मारपीट, तोडफ़ोड़, आम्र्स एक्ट एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के 9 अपराध दर्ज है।
