वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी के गोवा रहने पर कसा तंज, कहा ,विधानसभा में नेता विपक्ष को दिल्ली की चिंता नहीं

नयी दिल्ली, 07 जनवरी (वार्ता) दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने विधानसभा में नेता विपक्ष सुश्री आतिशी पर गोवा में रहने पर तंज कसते हुये कहा है कि आप नेता को राजधानी के प्रदूषण, विकास की कोई चिंता नहीं है।

श्री सचदेवा ने बुधवार को कहा कि आज जब विधानसभा में विकास एवं रखरखाव संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होनी थीं, तो वह एक बार फिर से गोवा के लिये निकल गयीं, जबकि वह पिछले चार माह से गावा में थी।

श्री सचदेवा ने कहा कि कल पूरी दिल्ली ने देखा कि जब विधानसभा में गुरु तेग बहादुर के बलिदान को और वीर साहिबजादों के बलिदान को सभी नमन कर रहे थे लेकिन उस वक्त सुश्री आतिशी ने अभ्रद व्यवहार और टिपण्णी की, जो अशोभनीय है। श्री सचदेवा ने कहा कि विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी को अपनी हरकतों के लिए दिल्ली की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

श्री सचदेवा ने कहा है कि आज विधानसभा का सत्र चल रहा है और दिल्ली की जनता को उम्मीद थी कि विपक्ष के रुप में सुश्री आतिशी को विधानसभा में होना चाहिए और दिल्ली के विषयों पर चर्चा करनी चाहिए लेकिन वह दिल्ली छोड़कर गोवा के लिए उड़ गई है जो उनके आचरण को दर्शाता है कि आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली की जनता के लिए कितने गम्भीर हैं।

गौरतलब है कि सत्ता से बाहर होने के बाद सुश्री आतिशी सहित आम आदमी पार्टी के लगभग सभी बड़े नेता दिल्ली से बाहर हैं। कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में तो सुश्री आतिशी मार्लेना के लापता होने के भी पोस्टर लग गए हैं क्योंकि विधानसभा क्षेत्र के लोग अपनी समस्या के लिए पिछले चार महीनों से अपने विधायक को खोज रहे हैं।

 

 

 

Next Post

उच्चतम न्यायालय ने कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं पर जतायी चिंता, स्थानीय निकायों को लगायी फटकार

Wed Jan 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 जनवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने देश में कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) नियमों को प्रभावी रूप से लागू करने में विफल रहने के लिए नगर निगम अधिकारियों एवं स्थानीय निकायों की कड़ी आलोचना की है। न्यायमूर्ति […]

You May Like