दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढहने से छह की मृत्यु

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (वार्ता) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक चार मंजिला इमारत के ढहने से छह लोगों मृत्यु हो गयी, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना करीब रात करीब तीन बजे मिली। इस आधार पर दिल्ली पुलिस के अलावा दिल्ली फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम शक्ति विहार गली नंबर एक स्थित घटना स्थल पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल जीटीबी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां बाद में छह लोगों को मृत्यु घोषित कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। इसके मद्देनजर राहत और बचाव कार्य जारी है।

Next Post

भारत ने बंगलादेश की अंतरिम सरकार से की अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग

Sat Apr 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (वार्ता) भारत ने बंगलादेश में हिन्दू समुदाय के नेता भाबेश चंद्र रॉय के अपहरण और नृशंस हत्या किये जाने की निंदा करते हुए वहां की अंतरिम सरकार से बिना कोई बहाना बनाए अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। विदेश मंत्रालय […]

You May Like