भारत ने बंगलादेश की अंतरिम सरकार से की अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (वार्ता) भारत ने बंगलादेश में हिन्दू समुदाय के नेता भाबेश चंद्र रॉय के अपहरण और नृशंस हत्या किये जाने की निंदा करते हुए वहां की अंतरिम सरकार से बिना कोई बहाना बनाए अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शनिवार को इस बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, “हमें बंगलादेश में हिंदू अल्पसंख्यक नेता श्री भाबेश चंद्र रॉय के अपहरण और क्रूर हत्या की जानकारी मिली है। यह हत्या अंतरिम सरकार के तहत हिंदू अल्पसंख्यकों के व्यवस्थित उत्पीड़न के एक पैटर्न का अनुसरण करती है, यहां तक कि पिछली ऐसी घटनाओं के अपराधी किसी सजा के डर के बिना खुल्लमखुल्ला घूम रहे हैं।”

श्री जायसवाल ने कहा, “हम इस घटना की निंदा करते हैं और एक बार फिर अंतरिम सरकार को याद दिलाते हैं कि वह बिना किसी नये बहाने या भेदभाव किए हिंदुओं सहित सभी अल्पसंख्यकों की रक्षा करने की अपनी जिम्मेदारी पर खरी उतरे।”

 

Next Post

पूर्वोत्तर को लेकर बंगलादेश की टिप्पणी निंदनीय: खरगे

Sat Apr 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बंगलादेश में हिंदुओं के बड़े नेता भाबेश चंद्र राय की निर्मम हत्या और पूर्वोत्तर को लेकर बंगलादेश के मुख्य सलाहकार की टिप्पणी को निराशाजनक बताते हुए कहा है कि वहां अल्पसंख्यकों पर जारी हमलों से साफ है कि दोनों मुल्कों […]

You May Like