‘प्रेमकथा’ ने दिखाया कि भंसाली की फिल्म में कैसी दिखूंगी: न्यारा एम. बनर्जी

मुंबई, 24 अक्टूबर (वार्ता)अभिनेत्री न्यारा एम. बनर्जी ने कहा है कि स्टोरी टीवी के शो ‘प्रेमकथा’ ने उन्हें यह महसूस करने का मौका दिया कि वह फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की किसी फिल्म में कैसी दिखेंगी।न्यारा एम. बनर्जी और करम राजपाल अभिनीत ‘प्रेमकथा’ रोमांस, बदले और रहस्यमयी घटनाओं पर आधारित है। गुजरात की पृष्ठभूमि पर बने इस शो में न्यारा सेजल की भूमिका निभा रही हैं, जो एक खतरनाक डॉन की बेटी है। सेजल को जय से प्यार हो जाता है, जिसका किरदार करम राजपाल ने निभाया है। जय एक ट्रक ड्राइवर है, जो लगातार सेजल की मदद करता है। दोनों की प्रेम कहानी आगे चलकर दुश्मन अपराधी परिवारों के बीच खूनी संघर्ष का कारण बन जाती है।

शो के फिल्मी अंदाज और भव्य दृश्यों के बारे में न्यारा ने कहा कि इसे बनाते समय संजय लीला भंसाली की फिल्मों की शैली और ऊर्जा लाने की कोशिश की गई है। उन्होंने ‘लहू मुंह लग गया’ गाने का उल्लेख करते हुए कहा कि शो में उसी तरह की खूबसूरती और एहसास प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
न्यारा ने कहा कि बड़े पर्दे पर दीपिका पादुकोण और वर्टिकल स्क्रीन पर न्यारा के जरिए उसी तरह का सिनेमाई अनुभव देने की कोशिश की गई है। शो के दृश्य देखने के बाद उन्हें लगा कि इससे उन्हें अंदाजा मिला कि वह भंसाली की फिल्म में कैसी दिखेंगी।
न्यारा ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा, “लग रही हूं कि नहीं मैं दीपिका पादुकोण जैसी?”
माइक्रोड्रामा प्रारूप में बना ‘प्रेमकथा’ छोटे-छोटे एपिसोड के जरिए दर्शकों को रोमांस, जुनून और टकराव की कहानी पेश करता है। यह शो स्टोरी टीवी ऐप पर उपलब्ध है।

.....

Next Post

ब्रज रज महोत्सव में रसिक बल्लभ नागार्च ने सांझी कला के माध्यम से साकार किया महारास

Sat Oct 24 , 2026
विलुप्त होती ब्रज की सांझी कला के संरक्षण में जुटे रसिक बल्लभ नागार्च, बच्चों और युवाओं को भी दे रहे प्रशिक्षण वृन्दावन/मथुरा। ब्रज की पावन भूमि केवल श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की साक्षी ही नहीं, बल्कि अपनी विशिष्ट लोककलाओं और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए भी विश्वविख्यात है। इन्हीं अनमोल परंपराओं […]

You May Like