पुलिस ने सटोरिए को दबोचा, नगदी बरामद

जबलपुर: ओमती पुलिस ने मॉडल रोड स्थित सेंट नार्बद स्कूल के पीछे दबिश देकर एक सटोरिये को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से खबर मिली कि सेंट नार्बद स्कूल के पीछे बस स्टॉप के पास एक युवक मोबाइल और पर्चियों के जरिए अवैध सट्टा खिला रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की। पुलिस की आहट पाते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सटोरिए शिवा केशरवानी (22) निवासी बस्ती नंबर 1, गोहलपुर को पकड़ लिया गया पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली, तो उसके पास से सट्टे के दांव लगी पर्चियां, एक मोबाइल फोन और सट्टे की कमाई के कुल 20,350 रुपये नगद बरामद किए गए।

Next Post

कोरबा वीआईपी रेस्टहाउस में अधिकारियों की शराब पार्टी उजागर, मंत्री ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

Mon Apr 20 , 2026
कोरबा, (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित डीएसपीएम के बी-टाइप वीआईपी रेस्टहाउस में विभागीय अधिकारियों द्वारा शराब पार्टी किए जाने का मामला सामने आया है, जिस पर उद्योग मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीएसपीएम के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार […]

You May Like